फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The youth was shot and escaped with his bike

Azamgarh News: युवक को मारी गोली, बाइक लेकर हुए फरार

Fri, 21 Jun 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The youth was shot and escaped with his bike
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर बैदौली के बीच एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद वह उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सीएचसी लाटघाट ले गई जहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट ने घाव पर मरहम पट्टी की, इसके बाद पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार निवासी सूर्यांश चौरसिया (22), अभिषेक (16), विशाल (15) बाइक से मसुरियापुर एक विद्यालय गए थे। जहां सूर्यांश को अपने भाई का मोबाइल लेना था। मोबाइल लेकर वह तीनों एक ही बाइक से लाटघाट लौट रहे थे। अभी वह रोहुआर और बैदौली के बीच पहुंचे थे। तभी वहां एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग की गई। जिसमें सूर्यांश के पीठ में गोली लगी। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक को लेकर चले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर इलाज को गई। जानकारी के अनुसार जिस समय तीनों मसुरियापुर जा रहे थे। रास्ते में एक बालू लदी ट्रेलर मिली। जिससे साइड लेते समय उसकी बाइक पर बैठे विशाल के पैर में ट्रेलर के चक्के से चोट लग गई। इस पर तीनों ने ट्रेलर को रोककर चालक को नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रेलर चालक ने उनके मोबाइन पर फोन पे के जरिए इलाज के लिए 400 रुपये भेजे। संभावना जताई जा रही है कि ट्रेलर चालक वहीं आसपास की रहने वाला था। उसने इसके बाद किसी को फोन किया और उसके जानने वालों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं और उनके द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed