फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man was not killed, but died in an accident

युवक की हत्या नहीं हुई, बल्कि हादसे में मौत

Tue, 30 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man was not killed, but died in an accident
सरायमीर। थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या नहीं हुई बल्कि हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन

रंगडीह गांव निवासी पंकज राजभर की शुक्रवार की रात मौत हो गई थी। साथ गए दोस्तों ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे मारापीटा, इसमें उसकी मौत हो गई। इसी के आधार पर परिजनों ने युवती व उसके घर वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जांच शुरू हुई तो नई कहानी सामने आई। एसओ दीदारगंज विजय प्रताप सिंह व एसओ सरायमीर विवेक पांडेय ने बताया कि युवक के साथ गए साथियों ने पूछताछ में बताया कि पंकज की मौत पिटाई से नहीं हुई बल्कि वापसी के समय दीदारगंज थाना क्षेत्र में पेड़ की डाल में टकराने से हुई है। हादसे के बाद दोनों युवक उसे लेकर कई अस्पतालों पर गए। इसका सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस ने जुटाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed