फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man died in suspicious circumstances Police sent the body for postmortem

Azamgarh News: सरकारी ट्यूबवेल में नहाने गया था युवक, थोड़ी देर बाद पहुंचे साथी, नजारा देख रह गए सन्न

Tue, 06 Sep 2022 01:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Sep 2022 01:31 PM IST
सार

आजमगढ़ में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सरकारी ट्यूबवेल के हौज में नहा रहा था तभी कुछ अन्य युवक वहां पहुंचे तो देखा युवक मृत पड़ा था। 

विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances Police sent the body for postmortem
केस फाइल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर गांव में उस समय हंगामा मच गया जब सरकारी ट्यूबवेल के हौज में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे मसुरियापुर गांव के सीवान में स्थित सरकारी ट्यूबवेल के हौज में गांव निवासी उत्तम (सोलह वर्ष) पुत्र रामचंद नहा रहा था। गांव के कुछ लड़के जब वहां पहुंचे तो पानी में तैरता हुआ देखा। उन्होंने हौज में करंट उतरने की आशंका से पहले ट्यूबवेल का कनेक्शन काटा फिर कड़ी मशक्कत के बाद उसे हौज से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना रौनापार थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का कारण स्पष्ट न होने की बात कही और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक भगवान दास ने बताया कि मौत की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बिजली के करंट से मौत हुई या  हौज में डूबने से। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed