फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man died in a suspicious state, the throat was cut with a sharp weapon

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, धारदार हथियार से कटा था गला

Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man died in a suspicious state, the throat was cut with a sharp weapon
रानी की सराय/बिंद्रा बाजार। रानी की सराय थाना के भटवरिया गांव के पास मंगलवार की रात एक युवक खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के गर्दन व हाथ धारदार हथियार से कटे हुए थे। पुलिस की जांच हत्या और आत्महत्या के बीच लटकी हुई है। परिवार वाले भी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के विषहम गांव निवासी उबैदुल्लहा (25) आटो चला कर जीविकोपार्जन करता था। मंगलवार की रात वह भटवरिया आंवक गांव के पास अचेत में पड़ा था। रास्ते से गुजर रहे लोग पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ दिखा। उसका गला व हाथ धारदार हथियार से काटा गया था। लोगों की सूचना पर परिजन भी रात में मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने खुद गला व हाथ काट कर आत्महत्या की है अथवा किसी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसका कहना है कि मौत के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। इस मामले पर परिजन भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed