फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The work of filling the potholes of the roads of the city area started

शुरू हुआ नगर क्षेत्र की सड़कों के गड्ढ़ों को भरने का कार्य

Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The work of filling the potholes of the roads of the city area started
आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद की सड़कों की मरम्मत के लिए धन जारी कर दिया गया है। शासन ने जनपद की जिन 14 सड़कों की मरम्मत के लिए धन जारी किया था उनमें से तीन सड़कें शहर क्षेत्र की है। शासन से धन मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो की ओर से सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की सड़कों से गुजरना लोगों को भारी पड़ने लगा था। लोग हिचकोले खाते हुए सड़कों पर आवागमन कर रहे थे। शहर की जर्जर सड़कों को लेकर स्वयंसेवी संगठन सड़कों के गड्ढ़ों में भट्ठे से राबिश लाकर भरकर अपना विरोध दर्ज करा चुके थे। जर्जर सड़कों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपने रोष का इजहार भी कर रहे थे। आखिरकार शासन की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया। बजट जारी होते ही नगर पालिका क्षेत्र की तीन सडकें जो पीडब्ल्यडी के अधीन हैं उनके गड्ढ़ों को भरने का कार्य सोमवार को शुरू हो गया। सोमवार को बदरका से लेकर पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में गड्ढों को भरने का कार्य किया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विमल कुमार ने बताया कि सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया है जिसे एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed