फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The woman committed suicide by hanging herself

Azamgarh News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Jun 2024 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself
बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बुधवार की शाम को दाह संस्कार किए। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं को बाजार गर्म है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के खमौली गांव निवासी मुस्कान विश्वकर्मा (28) पत्नी सर्वेश अपने सास, ससुर, पति व बच्चों के साथ मुक्तिपुर बाजार में रहती थी। सोमवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर रोशनदान में रस्सी लगाकर कूलर पर चढ़ कर झूल गई। मृतका के पास तीन बच्चे हैं। मृतका के ससुर ने बताया कि फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। मुस्कान का मायका प्रयागराज के नैनी थाने में है। माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। मुस्कान की परवरिश इनके बड़े पिता दिलीप विश्वकर्मा ने की थी। इन्होंने ही शादी विवाह किया। मुस्कान के पड़े पिता ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल करने की गुहार लगाई है। बरदह थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed