फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The weather is pleasant with morning drizzle and easterly winds

Azamgarh News: सुबह बूंदाबादी और पुरवा हवाओं से मौसम सुहाना

Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant with morning drizzle and easterly winds
जिले में सुबह हुई बूंदाबांदी और पुरवा हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन दोपहर में तीखी धूप ने तपिश बढ़ा कर लोगों को बेचैन कर दिया। जनपद में विगत कई दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और सुबह से ही तेज चल रही पुरवा हवाओं के बीच आसमान में बादल आ डटे। सुबह साढ़े सात बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह इतनी नहीं हुई कि धूल भी मिट सके, लेकिन इसने मौसम को सुहाना बना दिया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन आगे बढ़ने के साथ ही बादल गायब होते गए और धूप निकलती गई। दोपहर के समय तीखी धूप लोगों के बदन को झुलसाने लगी। हालांकि तापमान में गिरावट जरूर हुई लेकिन तपिश कम नहीं हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में बंदरों का झुंड एक जगह बैठे आराम करता नजर आया। राज्य कृषि मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक दो दिन में सामान्य या तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed