फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The weather is fluctuating, there are more patients of viral fever in hospitals

Azamgarh News: मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव, अस्पतालों में वायरल फीवर के ज्यादा मरीज

Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The weather is fluctuating, there are more patients of viral fever in hospitals
बदलते मौसम में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। हालांकि कई लोग इसे सामान्य बुखार समझकर बिना बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही मडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे हैं, जो सेहत के लिए घातक हो सकती हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वायरल फीवर के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया रोग के बढ़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

बुखार आने पर काफी लोग मेडिकल स्टोर या अपने आप से दवा लेकर खा रहे हैं। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव की ओपीडी मेंं इस समय 130 से 140 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इसमें से 40 से 45 मरीज ऐसे रहते हैं जिनको कई दिनों से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोल ड्रिंक और फ्रीज का पानी पी रहे हैं।

इससे गले में खरास बढ़ रही और बुखार भी आ रहा है। अगर किसी को जाड़ा लगकर या बदन दर्द के साथ बुखार आ रहा है तो इसे सामान्य बुखार न समझें। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर न खाएं। मच्छरों के पनपने से मलेरिया होने की आशंका बनी रहती है। चिकित्सक की देखरेख में इसकी जांच कराकर ही दवा लें। डॉक्टर जो सलाह दें उसका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed