फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The weather changed, the change increased the melting

मौसम ने बदली करवट, बदली ने बढ़ाई गलन

Tue, 15 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, the change increased the melting
आजमगढ़। जनपद में मौसम ने एकबार फिर करवट बदली है। कई दिनों तक चले कोहरे के बाद दो दिन अच्छी धूप निकली लेकिन पछुआं हवाओं के कारण मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। मंगलवार की सुबह से ही बदली छाई रही। बदली के कारण गलन में भी इजाफा देखने को मिला। लोगों द्वारा गलन के और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

ठंड ने धीरे-धीरे बढ़ना शुरू कर दिया है। पहले कोहरा फिर दो दिन की धूप और फिर मंगलवार को बदली ने गलन को बढ़ा दिया है। विगत कई दिनों से जनपद को कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा था। कोहरे के कारण दोपहर तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हो पा रहे थे। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। हालांकि गलन न होने के कारण लोग राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन रविवार और सोमवार को निकली चटक धूप ने लोगों को सुखद एहसास कराया। लेकिन मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और बदली ने पूरे जनपद को अपने आगोश में ले रखा था। पूरे दिन बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। जब सूर्य निकलता तो गर्मी का एहसास होता लेकिन जैसे ही सूर्य बादलों की ओट में छिपता गलन बढ़ जाती। पूरे दिन यह खेल जारी रहा। शाम होते ही गलन काफी बढ़ गई। बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकले लोग कंपकंपाते नजर आए। जनपद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री ही रहा। धीमी रफ्तार से चल रही पछुआं हवाएं भी गलन को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही थी। जिसका परिणाम सुबह के समय सड़कों पर टहलने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम रही। बदली के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है। जिन किसानों ने अभी तक बुआई का कार्य खत्म नहीं हुआ है वह चिंतित है लेकिन जिन्होंने बुआई का कार्य पूरा कर लिया है उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता की मानें तो अगर बारिश होती है तो यह सभी फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed