फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghaghra stabilized after rising

बढ़ने का बाद स्थिर हुआ घाघरा का जलस्तर

Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra stabilized after rising
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में धीमा बढ़ोत्तरी के साथ स्थिर हो गया है।जल स्तर स्थिर होने के बाद भी कटान बदस्तूर निरंतर जारी है। उर्दिहा गांव में जहां कटान तेज हो गई है वहीं परसिया और सहबदिया में कटान होने से किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। उर्दिहा गांव में कटान होने से शवदाह गृह की तीनों बिल्डिंगें नदी में समा गई हैं। गांव के ही रामबदन, राम लखन, गुलाइची, फूलमती, कलंदर, ओमप्रकाश, निर्मला, नर्सिंग, उमेश, सुरेश, मनोज आदि दर्जनों किसानों की जमीन घाघरा में विलीन होती जा रही है। घाघरा नदी 24 घंटे में बदरहुंआ पर 1 सेमी घटी तो डिघिया पर 1 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। रविवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.42 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को 01 सेमी घटकर 70.41 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर रविवार को जलस्तर 69.82 मीटर था जो सोमवार को 01 सेमी बढ़कर 69.83 मीटर पर रहा। घाघरा नदी द्वारा तेजी से की जा रही कटान से किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं, जिससे किसान सहमे हुए हैं। उर्दिहा गांव में कटान से जहां किसान परेशान हैं वहीं सहबदिया और परसिया गांव के किसानों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। किसानों का कहना है कि हमारी कटी हुई जमीन का मुआवजा देने के लिए अभी तक राजस्व कर्मी भी गांव में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed