फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level has been rising for two days, Ghagra river is 60 cm away from the danger point

Azamgarh News: दो दिन से बढ़ रहा जलस्तर, खतरा बिंदु से 60 सेमी दूर है घाघरा नदी

Sat, 02 Aug 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The water level has been rising for two days, Ghagra river is 60 cm away from the danger point
बांका बुढ़नपट्टी गांव के महुला गढ़वल बांध के संपर्क मार्ग पर चढ़ रहा बाढ़ का पानी, बच्ची को कंध - फोटो : संवाद
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। डिघिया नाले पर नदी खतरा बिंदु से 60 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण ग्राम पंचायत बांका बुढ़नपट्टी , मानिकपुर और शाहडीह के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ना शुरू हो गया है। जलस्तर इसी बढ़ा तो इन तीनों गांवों के संपर्क मार्ग पूरी तरह डूब सकते हैं। जलस्तर बढ़ने से बांका बुढ़नपट्टी गांव में एक व्यक्ति बच्ची को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जा रहे थे। घाघरा नदी के जलस्तर में दो दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। बदरहुआ नाले पर शुक्रवार शाम चार बजे घाघरा नदी का जलस्तर 70.25 मीटर था, जो शनिवार को 26 सेंटीमीटर बढ़कर 70.51 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर जलस्तर 69.51 मीटर से 29 सेंटीमीटर बढ़कर 69.80 मीटर दर्ज किया गया। बदरहुआ पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर 70.40 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed