फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The wall of the shack fell, the woman died after being buried under the debris, woman injured

मड़ई की दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवती की मौत, महिला घायल

Sun, 09 Aug 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
The wall of the shack fell, the woman died after being buried under the debris, woman injured
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के चकमकसूदजहां गांव में शनिवार देर शाम बारिश के चलते मंड़ई की दीवार गिर गई। इससे मलबे में दब कर एक युवती और एक महिला घायल हो गई। आनन-फानन में मलबा हटा कर दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख दोनों हायर सेंटर के लिए रेफर कर दी गई। परिजन हायर सेंटर के लिए निकले थे कि रास्ते में ही युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

चकमकसूदजहां गांव निवासी 22 वर्षीया रचना पुत्री नंदलाल सरस्वती शिशु मंदिर माहुल में अध्यापिका थी। शनिवार को दिन में वह पड़ोस में कपड़े की सिलाई करने गई थी। शाम में लौटी तो अपने रिहायशी मंड़ई में बैठ गई। इसी दौरान पड़ोस की महिला 30 वर्षीया सरोजा देवी पत्नी साहब लाल भी वहीं आ गई। दोनों बैठ कर बातचीत कर रही थी कि इसी दौरान अचानक मंड़ई की दीवार गिर पड़ी और दोनों मलबे में दब गई। दीवार गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने मिल कर तत्काल मलवा हटा कर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखा तो हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रात नौ बजे परिजन दोनों को लेकर हायर सेंटर जा रहे थे कि रचना ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सरोजा को जौनपुर जिला स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के छह बहन व एक भाई है। रविवार को पंचनामा के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed