फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The villagers had made bestowing wedding

ग्रामीणों ने कराई शादी कन्यादान भी किया

Tue, 10 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The villagers had made bestowing wedding
जैसे ही शादी की तिथि नजदीक आई वह लापता हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों ने अपना धर्म निभ्ााया,  पूरी बारात का आवाभगत करने के साथ उसकी शादी धूमधाम से संपन्न कराई।
विज्ञापन


जयप्रकाश ने अपनी पुत्री ममता की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के मलहपुरवा गांव निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र स्व. ओमप्रकाश यादव से सात फरवरी को होना तय की थी।
विज्ञापन


 लेकिन जैसे ही शादी की तिथि नजदीक आई जयप्रकाश घर से संदिग्ध हाल में लापता हो गया। जयप्रकाश के लापता होने के बाद उसकी पत्नी फूलमती ने कस्बा निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चंद्रदेव यादव और मंजुवाल विद्यामंदिर के प्रबंधक सोहनलाल से अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलमती की बातों को सुनने के बाद उन लोगों ने उसे ढांढ़स बंधाया और कहा कि वह लड़की वालों से बोले की शादी कप्तानगंज स्थित मंजूवाल विद्यामंदिर परिसर में होगी।


इस बात पर ममता के ससुराल वाले भी सहमत हो गए। सात फरवरी को लोगों के सहयोग से ममता की शादी संपन्न हो गई।

जिसमें कस्बे सैकड़ों सम्मानित लोगों ने शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चंद्रदेव यादव, सोहनलाल, डा. दिनेश राय, उमेश गुप्ता, मिथिलेश, श्रवन, नरकेश, अवधेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed