फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The village is eerily quiet; PAC (police) personnel have been deployed at the accused's house

Azamgarh News: गांव में सन्नाटा, आरोपियों के घर पर पीएसी की तैनाती

Wed, 10 Sep 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The village is eerily quiet; PAC (police) personnel have been deployed at the accused's house
30 : जीयनपुर में हत्या के बाद आरोपियों के घर पुलिस व पीएसी तैनात। - फोटो : संवाद
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा वार्ड में प्रेम प्रपंच के चलते लोको पायलट दुर्गेश कुमार की हत्या के बाद मंगलवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के परिजनों का आक्रोश दूसरे दिन भी दिखाई दिया। किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आरोपितों के घरों पर पीएसी और पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। सोमवार को हुई इस घटना के बाद मंगलवार को दुर्गेश का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर किया गया।
विज्ञापन

शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जीयनपुर चौक पर आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया। करीब पौने दो घंटे तक चक्का जाम चला, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के आश्वासन के बाद समाप्त कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भीड़ ने आरोपितों के घरों पर धावा बोलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सक्रियता से स्थिति को संभाल लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक प्लाटून पीएसी लगातार गश्त कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और शांति बनी हुई है। इधर, मंगलवार की शाम सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल मृतक दुर्गेश के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन से बातचीत कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान जगदीश यादव, दुर्ग विजय राम, मनोज राजभर, संतोष कुमार एडवोकेट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed