फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The video of publicly beating the girl went viral, people remained spectators

सरेआम युवती को पीटने का वीडियो वायरल, तमाशबीन बने रहे लोग

Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The video of publicly beating the girl went viral, people remained spectators
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती के साथ सरेआम मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो में युवती को एक युवक मार रहा है। वहीं वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी हुई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस वीडियो में कौन महिला है, जो मार रहा वह कौन है, उससे महिला का क्या संबंध है। इन सभी बिदुओं पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य शहर कोतवाली पुलिस से जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के दीवानी कचहरी के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिलाओं से मारपीट कर रहा है। वहीं इस बीच एक व्यक्ति बीच बचाव भी कर रहा है। ड्यूटी पर लगे होमगार्ड द्वारा भी बीच-बचाव भी किया जा रहा है, लेकिन आक्रोशित युवक उसपर लगातार हमला करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस वीडियो की यह बात सामने प्रकाश में आ रही है कि वीडियो में दिख रही युवती जिसकी शादी आज के छ: वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। महिला को कहीं से पता चला कि उसका पति दीवानी कचहरी में आया हुआ है। जानकारी होने पर वह भी अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ वहां पहुंच गई। उसके पति के साथ रहे एक व्यक्ति ने विवाहिता पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed