फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The UP Board compartment and improvement exams will be held on July 28 at two centers

Azamgarh News: 28 जुलाई को दो केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा

Mon, 06 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The UP Board compartment and improvement exams will be held on July 28 at two centers
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की साल 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई की सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर और शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जीजीआईसी रैदोपुर में इंटरमीडिएट के 672 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापकों, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेश और निकास के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सभी परीक्षा कक्षों और स्ट्रांग रूम में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉक स्ट्रांग रूम में सुनिश्चित की जाएगी। प्रश्नपत्रों के पैकेट भी सीसीटीवी निगरानी में ही खोले और वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षाएं 16-17 जुलाई को
आजमगढ़।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा-2026 की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, डीआईओएस अजय कुमार ने भी 16 एवं 17 जुलाई को जिले में होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा के पात्र परीक्षार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य कराएंगे। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सभी प्रायोगिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी और आवश्यकता पड़ने पर उसकी रिकॉर्डिंग परिषद कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवसाइट से अपलोड होंगे प्रवेश पत्र
आजमगढ़।
डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उन्हें उपलब्ध कराएंगे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी जांच और बैठने की व्यवस्था समय से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed