फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The truck entered the shop hitting the trolley

Azamgarh News: ट्राॅली को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसा ट्रक

Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The truck entered the shop hitting the trolley
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया बाजार में बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना से तीन दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

हरैया बाजार में एक दुकान के सामने सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। मंगलवार शाम मजदूर न मिलने के कारण सीमेंट नहीं उतारा गया था। बुधवार सुबह टांडा से हरी मिर्ची लादकर बलिया जा रहा ट्रक हरैया के पास अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकराया और दुकान में जा घुसा। हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव और श्रवण गुप्ता की दुकानों के टिनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल चालक और खलासी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। दोनों लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed