फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The truck entered the school van , killing two students

ट्रक में घुसी स्कूल वैन, दो छात्राओं की मौत

Fri, 01 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The truck entered the school van , killing two students
तरवां थाने के सराय त्रिलोचन गांव के पास गुरुवार की सुबह घने कोहरे की वजह से स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह छात्र घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। घटना के समय वाहन में 18 छात्र-छात्राएं सवार थीं।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। वह परिवारवालों को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम मेंहनगर की पहल पर स्कूल प्रबंधन और पीड़ित पक्षों में समझौता कराने के बाद पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन


तरवां थाने के मझौवां गांव निवासी दिनेश चौहान बोंगरिया बाजार के पास केएस टिनी ट्वाय स्कूल चलाते हैं। गुरुवार की सुबह स्कूल के वाहन में मझौवां गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे। बोंगरिया बाजार से करीब एक किलोमीटर पहले चिरैयाकोट-खरिहानी मुख्य मार्ग पर स्थित सरायत्रिलोचन गांव के पास सड़क के दोनों तरफ ट्रक खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह घना कोहरा होने की वजह से मैजिक वैन के चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और वह ट्रक से टकरा गई। इसमें वैन में आगे बैठीं रुचिका (5) पुत्री अजय चौहान और शालू (6) पुत्री सुरेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में करन (4) पुत्र कमल चौहान, पृथ्वीराज (6) पुत्र धनंजय चौहान, स्नेहा (7) पुत्री विनोद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गईं। छह छात्रों को चोटें आईं है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


उधर, हादसे की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई। गांववाले सड़क जाम करते हुए आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। जाम होने से दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। एसडीएम मेंहनगर बाबूलाल ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed