फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tricolor waved gracefully, echoes of patriotism

शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The tricolor waved gracefully, echoes of patriotism
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेते मंडलायुक्त वीवी पंत। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त वीवी पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस द्वारा जहां आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ इसके बाद मुख्य अतिथि और एसपी द्वारा भव्य परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित आठ टोलियों का नेतृत्व में पहले कमांडर सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव, द्वितीय परेड कमांडर सीओ लाइन राजेश कुमार व तृतीय परेड कमांडर छविनाथ यादव एसआईएपी, रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ द्वारा किया गया । एसपी द्वारा परेड स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों व जनमानस को कर्तव्यनिष्ठा व यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद 10 विद्यालयों के बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर ज्योति निकेतन स्कूल को प्रथम स्थान, सेंट्रल पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान, सर्वोदय पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त द्वारा एसपी आजमगढ़ को प्लेटिनम चिन्ह, वाचक एसपी उप निरीक्षण रामप्रसाद को उत्कृष्ठ सेवा चिन्ह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस शुभनाथ यादव, संतोष कुमार सिंह और छोटे लाल यादव को सरानीय सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एसपी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 73 अधिकारी, कर्मचारी और विद्यालय के कुल 238 छात्र-छात्राओं के साथ जनपद के 19 संभ्रांत व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मंडलायुक्त वीवी पंत ने अपने कार्यालय पर झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्रदान करने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में मंडलायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस सबसे बड़ा त्योहार है। क्योंकि यह राष्ट्रीय पर्व किसी जाति, समुदाय अथवा क्षेत्र से सम्बन्धित नहीं है बल्कि यह पूरे भारत को एक साथ जोड़ने वाला पर्व है। इस मौके पर अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता राजस्व ओम प्रकाश पांडेय, अनिल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। वहीं डीएम राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान संपन्न होने के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ की छात्राओं एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी सुजाता यादव व अनस द्वारा देशभक्ति गीत एवं संवाद की प्रस्तुति की गयी, जो काफी मनमोहक रहा। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी लोगों को भारतीय संविधान के मूल भावना को आचरण में उतारने की जरूरत है।इस मौके पर सीआरओ हरीशंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed