फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The three young men killed in the crash and the middle path Jamsdk

सड़क हादसे में तीन युवक और अधेड़ की मौत

Fri, 04 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 04 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The three young men killed in the crash and the middle path Jamsdk
 जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवक और सब्जी विक्रेता अधेड़ की मौत हो गई। घटना के विरोध में देवगांव और निजामाबाद के नंदगंज बाजार में लोगों ने शव रखकर सड़क जाम लगा दिया। देवगांव में कोतवाल के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुल गया। जबकि निजामाबाद में पुलिस ने लाठी पटककर साढ़े तीन घंटे बाद जामकर्ताओं को खदेड़कर शव पीएम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी विजय सोनकर (50) सब्जी विक्रेता था। वह गुरुवार की सुबह सब्जी बेचकर साइकल से घर लौट रहा था। चेवार मानिकपुर गांव के पास वाराणसी की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लग जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के लोग विजय की लाश कंजहित बाजार में रखकर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम कर दिए। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर कोतवाल देवगांव पहुंचे। नियमों के तहत सारी सरकारी सुविधाएं दिलवाने का आश्वासन देकर सुबह 10 बजे से लगा जाम एक घंटे बाद समाप्त करवा दिया। विजय सोनकर पांच बेटी और एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी अमरजीत यादव (22) पुत्र कैलाश ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार की सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढो रहा था। महराजगंज थाने के महाजी सिंघवारा गांव के पास मिट्टी लादकर ले जाते समय ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें दबकर अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन भाइयों में छोटा था।

निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, निजामाबाद थाने के खतीरपुर गांव निवासी अंकित राम (20) पुत्र कोमल और पड़ोसी पिंटू राम (20) पुत्र सिरपत बुधवार की शाम एक बाइक पर बैठकर फरिहां बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में गंधुवई मोड़ के पास अनियंत्रित स्कूली बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। जब तक इन्हें अस्पताल ले जाया जाता कि अंकित राम की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिंटू को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रात को उसकी भी मौत हो गई।


 गुरुवार को दिन में 11.30 बजे गांव के लोग दोनों की लाश नंदगंज बाजार में रखकर तहबरपुर-मंदुरी मार्ग जाम कर दिए। ग्रामीण आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार सिंह भारी भरकम फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने लाठी पीटकर जामकर्ताओं को खदेड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस तरह से यहां साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। बताया जाता है कि पिंटू तीन भाइयों में छोटा था। जबकि अंकित तीन भाई में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed