फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The three 'f' are united to wipe out: Serene

तीनों ‘म’ का सफाया के लिए हो एकजुट : निर्मल

Sat, 09 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The three 'f' are united to wipe out: Serene
 कांग्रेस में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शुक्रवार को बूढ़नपुर में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के सामने कांग्रेसजनों की गुटबंदी सामने आई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच जमकर एक दूसरे के खिलाफ शब्दों के बाण चले। मामला तूल पकड़ा देख निर्मल खत्री को खुद आगे बढ़कर कार्यकर्ताओं को शांत कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तीनों ‘म’ (मोदी, मुलायम, मायावती) का सफाया करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।  
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर बूढ़नपुर स्थित नई सब्जीमंडी परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर 1.45 बजे के करीब निर्मल खत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। संचालन को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। मामला बिगड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री को खुद मंच संभालना पड़ा। निर्मल ने कहा कि कांग्रेस किसानों को साथ लेकर लड़ाई लड़ेगी। कार्यकर्ताओं के उपेक्षा से ही पार्टी की यह हाल हुई है। आगामी चुनाव के लिए ब्लाक अध्यक्ष अपने क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के लिए प्रेरित करें। कहा कि 12 मई को प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्मेलन को बलिहारी बाबू, लालती देवी, डा. अशोक सिंह, डा. संतोष सिंह, शंभूनाथ सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, दिनेश यादव, राजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, भजुराम यादव, सुनील माली आदि ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भानुप्रताप सिंह के निधन पर उनके गांव सरैया रतनावे पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed