फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The temperature reached 44 degrees, the roads became deserted

44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, सड़कें हुईं वीरान

Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 44 degrees, the roads became deserted
धूप की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गय्रा, जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल हो गए। सुबह आठ बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। धूप के कारण दस बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। इक्का दुक्का वाहन ही नजर आ रहे थे। शाम चार बजे के बाद जब धूप धीरे-धीरे कम हो रही है तो लोग सड़कों पर दिख रहे हैं।
विज्ञापन

फूलपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में धूप की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते हालत यह कि सूरज की किरणें शरीर को झुलसा दे रही है।तीखी धूप और गर्म हवाओं के झोंके ने लोगों को घरों में रहने के लिये मजबूर कर दिया है। वर्तमान समय मे तापमान अधिक बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोगों को गर्मी से सुकून कब मिलेगा इसका अंदाजा लगाना अभी मुश्किल लग रहा है। अब सभी लोग सामान्य मौसम के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से पहले ही धूप तेज होने पर बाइक सवार जब बाहर निकलते हैं तो आगे जाने के बाद पेड़ की छांव तलाशना शुरू कर देते हैं। दोपहर के समय तो सड़कें विल्कुल विरान हो जा रही हैं। धूप के कारण गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जा रही है कि घर में लगा पंखा, कूलर भी राहत नहीं दे पा रहा है। तेज धूप से परेशान होने के बाद जूस, लस्सी, गन्ने का रस अन्य शीतल पेय की दुकानों पर पहुच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed