फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The teenager who brutally assaulted a four year old child is in custody

Azamgarh News: चार वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले किशोर हिरासत में

Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The teenager who brutally assaulted a four year old child is in custody
अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक चार वर्षीय मासूम के साथ बीते 19 जनवरी को दरिंदगी हुई थी। दो किशोर उसे बहला-फुसला कर ले गए थे और उसके साथ दरिंदगी की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

मासूम के परिजनों के अनुसार बीते 19 जनवरी की शाम को बच्ची दर्द से चीखती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल चले गए। इलाज के बाद घर लौटने पर परिजनों ने मंगलवार की शाम थाने पर तहरीर दी थी। आरोपी किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन


मासूम संग दुष्कर्म करने वाले दोनों किशोरों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही 161 का बयान कराने की भी तैयारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed