फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The teenage girls ran away due to being made to do too much work at home

Azamgarh News: घर में ज्यादा काम कराने से परेशान होकर भागी थीं किशोरियां

Thu, 13 Jun 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The teenage girls ran away due to being made to do too much work at home
आजमगढ। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब चारों किशोरियां अयोध्या में बिरला धर्मशाला के पास से बरामद की गईं। इन किशोरियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एएसपी चिराग जैन ने बताया कि मंगलवार को पता चला कि सरायमीर क्षेत्र से चार किशोरियां घर से गायब हो गई हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। इन चारों लड़कियों के साथ एक लड़की और फरार होने वाली थी लेकिन अंत समय में वह डर गई और उनके साथ नहीं गई। पूछताछ में उसने बताया कि घर में परिवार के लोग ज्यादा काम कराते थे जिससे परेशान होकर घर छोड़ने का प्लान बनाया। हम सबसे पहले यहां से अध्योध्या फिर गुजरात और फिर मुंबई जाते। सूचना पर एसपी अनुराग आर्य द्वारा पांच टीम गठित की गई। प्रथम टीम प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, द्वितीय टीम एसआई देवचरन यादव, तृतीय टीम एसआई राजकुमार यादव, चतुर्थ टीम उप निरीक्षक एसआई वासुदेव साहनी व पंचम टीम एसआई अभिषेक सिंह एवं एसआई पंकज यादव के नेतृत्व में अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। मैं और सीओ फूलपुर अनिल वर्मा इन टीमों की मानिटरिंग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय पुलिस टीमों एवं स्वजन से मोबाइल से खबर ले रहे थे। ये अयोध्या रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल के लिए निकलीं। द्वितीय टीम एसआई देवचरन यादव, और महिला कांस्टेबल प्रीति तिवारी ने मंगलवार को रात में ही चारों लड़कियों को अयोध्या स्थित बिरला धर्मशाला के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed