फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The teams of Gorakhpur, Azamgarh and Kanpur divisions won the quarter-final matches

Azamgarh News: गोरखपुर, आजमगढ़ और कानपुर मंडल की टीम ने जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला

Tue, 23 Sep 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The teams of Gorakhpur, Azamgarh and Kanpur divisions won the quarter-final matches
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के सातवें दिन चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। गोरखपुर, आजमगढ़ और कानपुर मंडल की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम को जीत दिला दी। आजमगढ़ और कानपुर मंडल की टीम ने ट्राई ब्रेकर से मुकाबले को जीता।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच मेरठ मंडल और गोरखपुर मंडल की टीम के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच देवीपाटन मंडल और आजमगढ़ मंडल के बीच हुआ। ट्राई ब्रेकर में आजमगढ़ मंडल की टीम 3-2 से विजयी रही। तीसरे मैच के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास रहे। सीडीओ ने कानपुर और आगरा के खिलाड़ियों से परिचय लेकर फुटबॉल में किक मारकर मैच का शुभारंभ कराया। कानपुर और आगरा का मैच 2-2 से बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

ट्राई ब्रेकर में कानपुर की टीम 5-4 से जीत गई। देर शाम को चौथा क्वार्टर फाइनल बरेली और झांसी मंडल के बीच खेला गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर व जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह, संयुक्त निदेशक सहकारिता राजेश कुमार सिंह, एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, अजय चौहान, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष देव सिंह, फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज गंगवार, विभा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed