फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team that went for investigation was mistreated, FIR against doctor and nurse

Azamgarh News: जांच करने गई टीम से हुई अभद्रता, चिकित्सक और नर्स पर एफआईआर

Fri, 20 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The team that went for investigation was mistreated, FIR against doctor and nurse
आजमगढ़। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने सबा हॉस्पिटल और मुबारकपुर पब्लिक स्कूल की जांच की। इस दौरान डॉ. शमीम अहमद और स्टाफ सादिया ने जांच टीम के साथ अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस पर नायब तहसीलदार ने मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नयापुरा मोहल्ला निवासी फैजान अहमद ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर को शिकायती पत्र सौंपा था। इस पर नायब तहसीलदार मुबारकपुर के नेतृत्व में छह दिसंबर 2024 को टीम ने सबा हाॅस्पिटल व मुबारकपुर पब्लिक स्कूल की जांच की।
विज्ञापन

आरोप है कि जांच के दौरान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरासोफी मोहल्ला निवासी शमीम अहमद कहा कि डिग्री है लेकिन इस समय नहीं है। डिग्री कोई जेब में लेकर नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी सरकारी अस्पताल देखे हैं, जो बदबू मार रहे हैं। हम अकेले नहीं है। आप सभी अस्पतालों की जांच करके आइएगा, तब हमारी जांच करिए। दो दिन पहले सूचना देकर आना चाहिए था। आप अपनी पोस्ट लेकर चलते हैं, अपनी आईडी दिखाइए।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कोइरियापार गांव निवासी इनकी स्टाफ नर्स सादिया ने कहा क्यू आप दूसरों का देखेंगे, अपना नहीं दिखाएंगे। बिना आईडी दिखाए जांच करने चले आए। जिले में मेरा अस्पताल एक नंबर का है। परसों जांच करने आइए। डाॅ. शमीम अहमद व सादिया ने अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डाला। इसका वीडियो व साक्ष्य उपलब्ध है। नायब तहसीलदार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शमीम अहमद ने इस बारे में कुछ कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed