पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अयोध्या में छह से 11 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय पुरुष सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार की शाम आजमगढ़ मंडल की टीम बस से अयोध्या के लिए रवाना हो गई। रविवार से प्रतियोगिता का आगाज होगा। मंडलीय टीम मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद इरफान की देखरेख में टीम को रवाना किया गया। मंडलीय टीम में शंकर कुमार, मुजेश, गोविंद, राहुल गौतम, रवि शंकर यादव, चंदा राजभर, आनंद चौहान, नीरज गुप्ता, अमन राजभर, आर्य प्रताप सिंह, चंद्रकेश, ज्ञानेश्वर यादव, राहुल यादव, प्रखर चौहान, अजय यादव और अजय चौहान शामिल हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि मंडलीय टीम काफी संतुलित है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी की है। टीम से प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।