फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The team from Lucknow inspected the road constructed against the standards

Azamgarh News: मानक के विपरीत बनी सड़क की लखनऊ से आई टीम ने की जांच

Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow inspected the road constructed against the standards
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नव निर्मित मार्ग अजमतगढ़-नदवा सराय की शनिवार को लखनऊ से पहुंची टीम ने जांच की। 7.20 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी ने 7.9 किमी सड़क बनाई है। इसकी ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि अजमतगढ़-नदवा सराय मार्ग का निर्माण मानक के विपरीत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ से एके मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम ने पहुंचकर अजमतगढ़-नदवा सराय नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी मार्ग का जगह-जगह खोदाई करके सत्यापन किया। वहीं ईंट की लंबाई-चौड़ाई के साथ-साथ सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान जांच टीम ने कंजरा, इमिलिया सहित कई स्थानों से खोदाई कर जांच की।
विज्ञापन

वहीं गुणवत्ता की जांच के लिए ईंट के साथ अन्य सामग्री को अपने साथ ले गए। उन्होंने ने बताया इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इस दौरान ठेकेदार विजय सिंह यादव और उनके मातहत कर्मचारियों के साथ-साथ के जेई अजय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मेघई के मुकेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों और दुकानदारों ने नवनिर्मित मार्ग की गुणवत्ता को लेकर शिकायत किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ठेकेदार विजय सिंह यादव ने बताया कि पांच वर्ष तक नवनिर्मित मार्ग की पूर्ण रूप से मरम्मत के साथ-साथ जिम्मेदारी दी गई है। कहीं से कोई शिकायत आने पर उसे पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed