फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tanker trampled the bike rider, died on the spot

टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Wed, 29 Sep 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
The tanker trampled the bike rider, died on the spot
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। पठानपुर गांव निवासी कृष्णा यादव (23) मंगलवार को बाइक से अपनी ननिहाल जौनपुर जिले के राजेपुर गांव गया था। सुबह वह बाइक से ही वापस घर लौट रहा था। अभी वह ठेकमा बाजार में ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। कुछ देर बाद शव की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रही टैंकर को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed