फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The tableaux showcased the message of Saint Ravidas and his philosophy of life.

Azamgarh News: झांकियों में दिखा संत रविदास के संदेश और उनका जीवन दर्शन

Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The tableaux showcased the message of Saint Ravidas and his philosophy of life.
रानी की सराय में झांकियां निकालते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
आजमगढ़। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को संत रविदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने हाथी, ट्रैक्टर ट्रॉली, डीजे, बैंड बाजा के साथ आकर्षक झांकी निकाली। झांकी के दौरान संत रविदास के संदेशों और उनके जीवन दर्शन को दर्शाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन

सरायमीर में प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुआ जुलूस नगर पंचायत के मार्गों से होकर वापस विद्यालय में सभा में परिवर्तित हुआ। हाजीपुर स्थित संत रविदास मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। विनोद कुमार ने कहा कि संत रविदास दास ने जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया और भक्ति मार्ग पर चलकर लोगों को ईश्वर की प्राप्ति की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि मन है चंगा तो कठौती में गंगा।
विज्ञापन

मेंहनगर : क्षेत्र में भी जयंती भव्य रूप से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने हाथी, ट्रैक्टर ट्रॉली, डीजे, बैंड बाजा सहित आकर्षक झांकियों के माध्यम से संत रविदास के जीवन और उनके संदेश को प्रदर्शित किया। जुलूस के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर: श्री रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
सगड़ी : संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न गांवों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसमें भक्त नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शामिल हुए। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, और झांकियों के गुजरने पर देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ठेकमा : संत रविदास जयंती पर केदलीपुर, ठेकमा, शंकरपुर, हरिशचंद्रपुर सहित कई गांवों के पुरुष और महिलाओं ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस ठेकमा बाजार पुलिस चौकी से शुरू होकर अपने-अपने गांवों की ओर लौट गया।

रानी की सराय : क्षेत्र में संत रविदास जी की जयंती पर आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसमें भक्त नाचते-गाते शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. हेमंत सिंह सूरज, सूर्यकुमार गौतम, त्रिभुवन कुमार, प्रभाकर मास्टर, डॉ. सुशील, बांकेलाल, जितेंद्र, डॉ. सरोज सिंह, राजहंस कुमार, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed