अंबारी। फूलपुर तहसील मुख्यालय स्थित सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र का अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल दिग्विजय सिंह ने उपखंड अधिकारी फूलपुर भूप सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के में उन्होंने लगाए गए पांच एमवीए ट्रांसफार्मर, स्विच यार्ड और विद्युत कंट्रोल रूम का जायजा लिया।
सभी फीडरों की आपूर्ति व्यवस्था, लोड और ट्रिपिंग की स्थिति की जानकारी ली। सब कुछ सुचारू रूप से संचालित पाया गया। उन्होंने अवर अभियंता को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत बकाया विद्युत बिलों की वसूली सुनिश्चित की जाए और चोरी से बिजली उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उपखंड अधिकारी फूलपुर को समय-समय पर निरीक्षण और समीक्षा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अवर अभियंता सुदनीपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, एसएसओ रमोध बिंद और आशीष पाल आदि मौजूद रहे।