फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sunlight amidst fog and melting brought relief

कोहरे और गलन के बीच निकली धूप ने पहुंचाई राहत

Mon, 25 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The sunlight amidst fog and melting brought relief
आजमगढ़। मौसम के तेवर में कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। कोहरे और गलन के कारण सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। शनिवार की रात नौ बजते-बजते कोहरे ने जनपद को अपने आगोश में ले लिया। जिसके कारण सड़कों पर फर्राटा भरने वाले रेंगते नजर आए। वहीं रविवार की सुबह कोहरा कम हो गया लेकिन बदलीनुमा मौसम होने के कारण गलन ज्यादा थी। लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को गलन से राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति के करीब से ही ठंड पड़नी शुरू हुई जो अब तक जारी है। रात को गलन बहुत ज्यादा बढ़ जा रही है। दिन के समय धूप निकलने के कारण गलन से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन शाम होते ही फिर गलन का साम्राज्य कायम हो जा रहा है। शनिवार की शाम से ही कोहरे की चादर फैलनी शुरू हो गई थी। रात के नौ बजते-बजते पूरा नगर कोहरे की चादर में लिपट गया। जिसके कारण कुछ दूर तक देखना भी दूभर हो गया था। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर वाहन लेकर निकले लोगों को हुई। रविवार की सुबह तक कोहरा कम हो गया था लेकिन बदलीनुमा मौसम के बीच लोगों की आंख खुली। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने घरों में दुबकने में ही अपनी भलाई समझी। दोपहर को धूप निकलने के बाद लोगों ने गलन से राहत महसूस की लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई और कोहरे की चादर बिछनी शुरू हो गई। रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी नजर आई लेकिन न्यूनतम तापमान में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed