फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The student's prey to soul former president Dr . Kalam

याद किए गए डा. कलाम, सभी ने किया सलाम

Thu, 30 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 30 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
The student's prey to soul former president Dr . Kalam
आजमगढ़। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दूसरे दिन भी जिले के लोग गम में डूबे रहे। राजनैतिक दल, संस्थान और स्कूलों में श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने का क्रम इस दिन भी जारी रहा। सभी ने देश का सच्चा सपूत बताते हुए उन्हें सलाम किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासभा और हिंदू युवा वाहिनी ने बुधवार को अंबेडकर पार्क में शोक सभा का आयोजन किया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम देश का सच्चा सपूत बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के सदस्यों की शोक सभा प्रांतीय अध्यक्ष भानू प्रताप श्रीवास्तव के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अब्दुल कलाम के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। श्रद्धासुमन अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जुनेदगंज कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर स्थित न्यू आक्सफोर्ड स्कूल परिसर में पूर्व राष्ट्रपति को विद्यालय के बच्चों द्वारा कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल के परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें अध्यापकों और छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बदरका स्थित भारत भारतीय स्कूल में शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रपति को विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर प्रजापति, शिक्षक और बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। फराशटोला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मुशीर अहमद की अध्यक्षता में शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई। चकला पहाड़पुर स्थित बालश्रम विद्यालय में शोक सभा का आयोजन कैलाश गोंड की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार आरोग्य निकतन पर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर मिसाइल मैन को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed