फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The solar light installed at one place could not be taken off at another place.

एक जगह लगी सोलर लाइट उतार दूसरी जगह लगा नहीं नपा

Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The solar light installed at one place could not be taken off at another place.
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद की एक और काली करतूत सामने आई है। विभाग ने एक स्थान पर सोलर लाइट लगवा कर भुगतान करा लिया और उसी को दूसरी जगह पर लगा कर दोबारा भुनाने के प्रयास में लगा है। सभासदों ने इसका वीडियो तैयार करके वायरल कर दिया है। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि वह मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

एपीजे अबुल कलाम आजाद सौर पुंज योजना के तहत जिले में 4.30 करोड़ रुपये की लागत से 630 सोलर लाइटें आई थीं। इसमें 500 लाइटों को जगह-जगह लगवा दिया गया। इनका भुगतान भी कर दिया गया है। टाटा मैजिक पर सवार कुछ लोग सोलर लाइटों को उतार रहे थे। बृहस्पतिवार को नरौली पुल पर लाइट उतारते समय स्थानीय सभासद के पति संतोष सोनकर व बदरका वार्ड के सभासद मो. तारिक पहुंच गए। उन्होंने इसका वीडियो बनाया। उनको पता चला कि नरौली पुल की लाइटों को दूसरी जगह पर लगाया जाएगा। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया है कि ऐसा करके उन्हीं लाइटों का दो बार भुगतान लेने का प्रयास किया जा रहा है। सोलर लाइटों के गोलमाल के एक अन्य मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है, जिसकी जांच चल रही है। इसके बावजूद नगर पालिका यह काम कर ही है।
विज्ञापन

वीडियो देखा है। नपा ने किसी को सोलर लाइट उतारने को नहीं कहा है। वीडियो के आधार पर मैं शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लाइट उतारने वालों को पकड़ने पर ही सच्चाई का पता चलेगा। वीडियो बनाने वाले सभासदों की जिम्मेदारी है कि उनको पकड़ कर पुलिस को सौंपें।-विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed