फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The situation improved at petrol pumps in the city on the second day, but queues persisted in the villages.

Azamgarh News: दूसरे दिन शहर के पेट्रोल पंपों पर सुधरे हालात, लेकिन गांवों में रही कतार

Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The situation improved at petrol pumps in the city on the second day, but queues persisted in the villages.
लाटघाट में डीजल लेने के लिए वाहनों की लगी कतार। संवाद - फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।
आजमगढ़। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की अफवाहों के बीच 24 घंटे में हालात सुधर गए। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर औसत भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक लोग सामान्य तरीके से आते रहे और तेल लेकर निकलते रहे। इधर, प्रशासन ने दावा किया है कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण हैं। किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर नरौली बाइपास स्थित आकांक्षा फिलिंग स्टेशन पर हालात सामान्य रहे। कुछ दो पहिया वाहन ही पेट्रोल लेते दिखे। यही हाल सिविल लाइंस के दोनों पेट्रोल पंपों पर भी दिखा। यहां भी रोजाना की तरह सामान्य तरीके से गाड़िया आती रहीं और डीजल-पेट्रोल भराती रहीं। वहीं हर्रा की चुंगी पर दोपहर में पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया। यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने दूसरे पंपों से तेल भराया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, जिले में अफवाह के बीच बृहस्पतिवार को रिकार्ड 1000 केएल यानि 10 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल की बिक्री हुई। प्रतिदिन औसतन 600-700 केएल की बिक्री होती है। विभाग की मानें तो जिले में डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है। टैंकर लगातार आ रहे हैं। कहीं भी डीजल-पेट्रोल की कोई समस्या नहीं है। लगातार टैंकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर और बस्ती जिले से सटे इलाकों में डीजल-पेट्रोल के किल्लत को लेकर बुधवार को अफवाह फैली थी। इसका असर बुधवार की रात से ही ही जिले में दिखने लगा था। अतरौलिया, अंबारी, पवई आदि क्षेत्रों में लोग ड्रम, गैलन आदि में डीजल-पेट्रोल को स्टोर करने लगे। इसका खामियाजा रहा कि बार्डर क्षेत्र के कुछ पंपों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत के चलते पंप बंद हो गए थे। बृहस्पतिवार को इसका असर पूरे जिले में दिखा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारं लग गईं थीं। गनीमत रहा कि रात में ही कई पंपों पर टैंकर आ गए और आपूर्ति बदस्तूर जारी रही। देर रात तक लोग लाइन लगाकर गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल फूल कराते रहे।

जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। बृहस्पतिवार को अफवाह को लेकर थोड़ा सामान्य से अधिक बिक्री हो गई थी। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपने काम के अनुसार लोग खपत करें। पेट्रोल पंपों पर लगातार डीजल-पेट्रोल के टैंकर तेल लेकर आ रहे हैं।- विकास कुमार सिंह, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी।

लाटघाट में डीजल लेने के लिए वाहनों की लगी कतार। संवाद

लाटघाट में डीजल लेने के लिए वाहनों की लगी कतार। संवाद- फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed