फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The seven wheels and battery of the truck were taken away after holding the driver hostage

Azamgarh: चालक को बंधकर बनाकर खोल ले गये नए ट्रक के सात पहिए और बैट्री, आज होनी थी पूजा

Mon, 01 Aug 2022 10:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
The seven wheels and battery of the truck were taken away after holding the driver hostage
सांकेतिक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के भोराजपुर गांव के समीप एनएच 233 पर खड़ी एक नए ट्रक के सात पहिए व दो बैट्री चोर खोल ले गये। चोरों ने ट्रक के चालक को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया। तीन दिन पूर्व ही 28 जुलाई को ट्रक खरीदी गई थी और आज उसका पूजन होना था।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव निवासी रणविजय यादव पुत्र धर्मराज यादव ने जयपुर राजस्थान से 28 जुलाई को 22 चक्का ट्रक खरीदा था। शनिवार की शाम को धुलाई करवाने के बाद वह ट्रक को गांव के पास एनएच 233 पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन


रणविजय यादव का भाई दुर्ग विजय यादव रात में ट्रक के अंदर सोया हुआ था। देर रात चोर गाड़ी के सात पहिया व दो बैट्री खोल लिए। आठवां पहिया खोला जा रहा था कि दुर्ग विजय की नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो चोरों ने उसे पकड़ लिया और ट्रक के पास ही बंधक बना लिया। इसके बाद मौके से 100 मीटर की दूरी पर खड़े एक ट्रक पर पहिया व बैट्री आदि लाद कर चोर अंबेडकरनगर की तरफ फरार हो गए। ट्रक मालिक रणविजय ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed