{"_id":"68e2b9959fe90b2ccc0b6a90","slug":"the-second-convocation-of-maharaja-suheldev-university-will-be-held-on-october-7-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-138658-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सात अक्तूबर को होगा महाराजा सुहेलदेव विवि का दूसरा दीक्षांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सात अक्तूबर को होगा महाराजा सुहेलदेव विवि का दूसरा दीक्षांत
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह 2025 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि यह भव्य आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित किया जाएगा। इस बाबत कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारों को दायित्व सौंपा गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप फाइनल रिहर्सल की तैयारी पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि राजभवन से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार, महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हेलीकॉप्टर सुबह 9:55 बजे विश्वविद्यालय परिसर में उतरेगा।
इसके तुरंत बाद कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और विश्वविद्यालय के कुलगीत और पर्यावरण गीत के साथ होगी। इसके बाद सफल प्रतिभागी का उद्बोधन होगा और महामहिम की अनुमति से मुख्य कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि समारोह के अंतिम चरण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का उद्बोधन होगा, इसके बाद 12.25 बजे कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
इसके बाद एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स-रेंजर्स, कार्यपरिषद सदस्य एवं खिलाड़ियों के साथ फोटोग्राफी में भाग लेंगी और फिर कुलपति आवास की ओर प्रस्थान करेंगी। वहां अल्पाहार और विश्राम के बाद वे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।