फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The round of allegations started after the gift of CM in Hariharpur

हरिहरपुर में सीएम की सौगात के बाद शुरू हुआ आरोपों का दौर

Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The round of allegations started after the gift of CM in Hariharpur
आजमगढ़। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन हुआ था। इस दौरान वह जनपद में मशहूर संगीत घराने हरिहरपुर भी गए। जहां उन्होंने कलाकारों को सम्मानित किया वहीं गांव में संगीत महाविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की। लेकिन उनके जाते ही कलाकारों में आरोपों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में पंडित शंभूनाथ मिश्रा ने शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया जिसको हमारे मुख्यमंत्री जी सफल बनाते जा रहे हैं। लेकिन हरिहरपुर संगीत घराने में उनके आगमन के बाद इस गांव से समाप्त हो गया। क्योंकि उनके कार्यक्रम में केवल उन्हीं की सहभागिता रही जो अधिकारियों को बरगलाते रहे और अपने आप को श्रेष्ठ कलाकार बताते रहे। अधिकारी इसको समझ नहीं पाए और यहां के अवकाश प्राप्त संगीताचार्यों और वरिष्ठ कलाकारों को सम्मान न देकर उन्हें सम्मानित किया गया जिसका संगीत से कोई लेना देना नहीं है। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत में गोल्ड मेडल प्राप्त कलाकारों को नहीं बुलाया गया। बल्कि वह कलाकार जो लोकगीत में किसी तरह से गोल्ड मेडल प्राप्त कर लिए हैं उन्हें आगे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed