फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The road to the road jammed

सड़क के लिए जाम की सड़क

Sat, 27 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The road to the road jammed
सौनोरा से झनझनपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत सहित अन्य मांग को लेकर शनिवार को बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति ने चांदपट्टी में बगई मोड़ स्थित रौनापार-बिलरियागंज मार्ग को जाम कर दिया। अपनी मांगों को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बाढ़ आने से पूर्व जब तक सड़क निर्माण का आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक लोग सड़क पर जमे रहेंगे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम सगड़ी के आश्वासन के सवा घंटे बाद लोग जाम हटाने के लिए तैयार हुए। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। समिति की महिला अध्यक्ष गीता यादव की अगुवाई में दोपहर 12 बजे लोगों ने रौनापार-बिलरियागंज मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गीता यादव ने कहा कि बाढ़ के दौरान सौनौरा से झनझनपुर संपर्क मार्ग पर पूरी तरह से पानी भर जाता है।
विज्ञापन


सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोग अक्सर गिर पड़ते हैं और चुटुहल हो जाते हैं। ऐसे में सड़क को ऊंचा कर निर्माण किए जाने से बाढ़ के दिनों में क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, बेलहिया माधो का पुरा ढाला पर भी मार्ग क्षतिग्रस्त है। उसकी भी मरम्मत कराई जाए। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि  यदि जल्द मार्ग का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो समिति वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जाम की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष रौनापार डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जामकर लोगों को जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए और करीब सवा एक बजे जाम समाप्त हो गया। इस दौरान चंद्रावती, इंद्रावती, लालमती, मीरा, उर्मिला, मेवाती, निर्मला, मुनरी, दीपक, दिलीप, जितेंद्र, शिवनरायन, रमाशंकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed