फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The relation of Akhand was with the leaders and officials

नेताओं और अधिकारियों के यहां था अखंड का ठिकाना

Thu, 12 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
The relation of Akhand was with the leaders and officials
समर्पण के बाद कोर्ट से अंखड को ले जाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखंड प्रताप सिंह सपा, बसपा और भाजपा के कई शीर्ष नेताओं और अधिकारियों के यहां ठिकाना बना रखा था। यही कारण है कि कई पुलिस वाले भी अखंड के लिए मुखबिरी कर रहे थे। कार्रवाई के नाम पर अखंड के विरुद्ध कई बार घर की कुर्की की गई, ताकि जवाब मांगने पर पुलिस रिकार्ड दिखा सके।
विज्ञापन

आजमगढ़ के तरवां थाने के जमुआं गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह के विरुद्ध करीब 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी आदि शामिल है। वह अपने गुंडई के बल पर ही ना केवल स्वयं तरवां ब्लाक का प्रमुख रहा, बल्कि अपनी पत्नी को भी ब्लाक प्रमुख बनाया था। अखंड के सामने आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना के टोढ़रपुर के मूल निवासी और वाराणसी के लोहता थाना के भिटारी में रह कर लहरतारा में सत्या रोडवेज के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले धनराज यादव चुनाव मैदान में उतरे।
विज्ञापन

धनराज यादव के बड़े भाई बच्चेलाल यादव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, अखंड प्रताप सिंह सहित 13 बदमाशों ने 11 मई 2013 की रात उनके छोटे भाई के वाहन पर हमला किया था। तीन स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर ना केवल धनराज की हत्या की बल्कि उनकी राइफल भी लूट ली। सपा सरकार में धनराज यादव की हत्या के बाद पुलिस अखंड को गिरफ्तारी के लिए सख्ती दिखाई, लेकिन वह बचने के लिए प्रदेश सरकार के कुछ बड़े मंत्रियों की शरण में रहने लगा था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अतरौलिया क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, उसे अदालत से पैरोल मिली थी। करारी हार के बाद अखंड चार जुलाई 2017 से पुन: पुलिस की नजर में फरार हो गया। इस बार वह भाजपा नेताओं और पुलिस के कुछ अधिकारियों के यहां शरण लिया था। कोर्ट की सख्ती के चलते वह बृहस्पतिवार को नाटकीय ढंग से समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed