फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The registration period for Waqf properties on the Umeed portal has been extended by six months

Azamgarh News: उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अवधि छह माह बढ़ी

Sat, 13 Dec 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The registration period for Waqf properties on the Umeed portal has been extended by six months
देवगांव। वक्फ संपत्तियों के उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए जिले के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शादाब ने इसे लोगों के लिए एक बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई अवधि का पूरा लाभ उठाते हुए सभी लोग अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण जल्द पूरा करें।
विज्ञापन

मोहम्मद शादाब ने लोगों को आगाह किया कि वे पूरे छह महीने का इंतजार न करें, बल्कि बिना देरी किए अपनी संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर पंजीकरण से न केवल कानूनी सुरक्षा मिलती है, बल्कि भविष्य में प्रशासनिक सुगमता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है। लापरवाही बरतने पर आगे चलकर गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि जिन लोगों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें आगे आकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने और उनकी वक्फ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed