फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The rapid increase in vaccination

टीकाकरण कराने में आई तेजी

Mon, 21 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The rapid increase in vaccination
आजमगढ़। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि अब ग्रामीण इलाकों के टीकाकरण में तेजी आई है।
विज्ञापन

ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के पांच गावों में कैंप लगाकर 12 सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। ठेकमा चिकित्सा प्रभारी रमेश सोनकर ने बताया कि लोगों में अब जागरूकता हो रही है और लोग खुद रजिस्ट्रेशन करके अपने नंबर आने पर वैक्सीन लगवा रहे हैं। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में 45 वर्ष से अधिक 378 व 18 से अधिक के 469 लोगों सहित कुल 847 को टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के प्रतिरक्षण अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र, फूलपुर नगर, गोबरहा, कनेरी, वैसाडीह, ऊदपुर, शेखवालिया, हथनौरा कला गाव में कैंप लगाया गया। इसमें 38 लोगों को दूसरी खुराक भी शामिल रही। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां, सरायमीर में सोमवार को राजेश वर्मा, अरविंद, शर्मीला द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के 219 लोगों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय खानकाह में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार की उपस्थिति में एएनएम शारदा यादव, तारा देवी, शारदा द्वारा 44 वर्ष से अधिक आयु के 29 लोगों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed