{"_id":"66f711bdae59c801c4dd9d70f0589cb0","slug":"the-program-created-a-colorful-bang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम में मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम में मचा धमाल
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समूहन कला संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में धोबिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष वेद प्रकाश एवं रीता प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं ने धोबिया, कहरउवा और जांघिया नृत्य विधा का जीवंत रुप देखा। अंत में संस्थान के निदेशक राजकुमार शाह ने कहा की धन प्रधान समाज में ये लोक कलाकार पारंपरिक संदर्भों में अपनी संस्कृति से विमुख होने के लिए मजबूर हैं। अगली पीढ़ी अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति का अभ्यास करने में शर्म महसूस करती है, क्योंकि वे शहरी जीवन अपनाने की इच्छा रखते हैं और पारंपरिक संस्कृति के नृत्य को पिछड़ेपन की निशानी समझते है।