फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The procession returned after finding the bride's house overnight

आजमगढ़ः रातभर दुल्हन का घर खोजकर बरात लौटी, बिचौलिया महिला को लड़के वालों ने बनाया बंधक

Sat, 12 Dec 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
The procession returned after finding the bride's house overnight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ शहर कोतवाली के कांशीराम कालोनी से 10 दिसंबर को एक बरात मऊ जिले के रानीपुर गई थी। जिस लड़की से शादी होनी थी, उसका पता ही बरातियों को नहीं मिला और रातभर दुल्हन का घर खोजने के बाद बरात खाली हाथ लौट आई। शनिवार को ब्याह तय कराने वाली महिला को लड़के के परिवार वालों ने बंधक बना लिया। जिसे लेकर घंटों शहर कोतवाली के बगल में ही हंगामा मचा रहा।

विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक शादी शुदा है। पत्नी बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली थी। वह काफी दिनों से मायके में रह रही है। युवक दूसरी शादी करने के चक्कर में पड़ गया। छतवारा की रहने वाली एक महिला के माध्यम से युवक की शादी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर में तय हुई।
विज्ञापन



युवक व उसके परिजनों को लड़की को नरौली स्थित एक दुकान पर दिखाया गया। न तो युवक, न ही उसके परिवार के लोग लड़की के घर गए थे। शादी 10 दिसंबर को तय हो गई। इसके पूर्व लड़की वालों ने बाजे व लाइट आदि की व्यवस्था के लिए 20 हजार रुपये भी युवक के परिजनों से ले लिए। तय तिथि को बरात रानीपुर पहुंची तो वहां लड़की का कोई अता-पता ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रातभर बरात दुल्हन के घर का पता करती रही, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अंत में बरात वापस लौट आई। युवक के परिवार की महिलाओं ने बिचौलिया महिला को शनिवार को सिधारी क्षेत्र से बंधक बना लिया। घंटों हंगामा हुआ।

सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और बिचैलिया महिला के साथ ही लड़के की मां व अन्य लोगों को लेकर कोतवाली चली गई। जहां पूछताछ चल रही है। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि महिला को बंधक बनाए जाने की जानकारी हुई तो पुलिस को भेज कर सभी को थाने लाया गया है। जहां एसआई दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed