फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The problems of entrepreneurs should be resolved

Azamgarh News: उद्यमियों की समस्या का प्राथमिकता से हो निस्तारित

Sun, 30 Jun 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The problems of entrepreneurs should be resolved
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला उद्योग बंधु एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उद्यमियों की समस्या पर चर्चा कर निस्तारण पर बल दिया गया।
विज्ञापन

भदोही के अजीमुल्ला तालाब स्टेशन रोड से बारिश के पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। ईओ भदोही ने अब तक की प्रगति से अवगत कराया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेश करने वाले उद्यमी महफूज अहमद, जावेद अहमद, संजय कुमार मौर्य की समस्याएं निस्तारित की गई। रियाजुल हसनैन अंसारी के पूरेमुड़िया गांव में जमीन से जुड़े विवाद का निस्तारण कराने के लिए एसडीएम से कहा गया। हाईवे प्राधिकरण की ओर से माधोसिंह से घोसिया सर्विस लेन की सफाई कराने की बात कही गई। मोरवा नदी में गहरी खुदाई और चौड़ीकरण पर बल देते हुए वन विभाग को पौधरोपण के लिए निर्देश दिया। गोपीगंज हाईवे से सटे दानूपुर गेराई मार्ग प्रवेश द्वार पर झाड़ियों और अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम ज्ञानपुर और ईओ गोपीगंज को मौके पर जाकर साफ सफाई कराते हुए सार्वजनिक पार्क इत्यादि बनाए जाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed