फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The population of women is more than men in the district

जनपद में पुरूषों से अधिक है महिलाओं की आबादी

Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The population of women is more than men in the district
आजमगढ़। पूरे देश में हर 10 वर्ष पर जनगणना कराई जाती है। 2011 में हुई जनगणना में भी जनपद में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। इस बार 2021 में होने वाली जनगणना नहीं हुई है लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 के बाद जनगणना होने की संभावना है। वहीं उसके पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्यालय तो संभावित जनसंख्या का आंकड़ा तैयार किया गया है। उसमें जनपद में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्रों में मुबारकपुर और आजमगढ़ को छोड़ दिया जाए तो हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में हुई जनगणना में जनपद की कुल जनसंख्या 4612000 थी। जिसमें पुरुषों की संख्या 2284000 और महिलाओं की संख्या 2328000 थी। वहीं निर्वाचन कार्यालय द्वारा 2021 में जनपद की संभावित जनसंख्या 5384841 बताई गई है। जिसमें पुरुषों की संख्या 2666802 और महिलाओं की संख्या 2718039 बताई जा रही है। इस प्रकार अगर देखें तो 2011 में जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से 44000 अधिक थी। वह 2021 में बढ़कर 51237 हो गई है। वहीं अगर विधानसभावार जनपद में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जनसंख्या देखें तो जनपद की 10 विधानसभा सीटों में मुबारकपुर और आजमगढ़ को छोड़कर आठ विधानसभाओं में महिलाओं की आबादी पुरुषों से अधिक है।
विज्ञापन

संख्या अधिक पर मतदान में भागीदारी कम
आजमगढ़। सबसे बड़ी बात तो यह है कि महिलाओं की संख्या भले ही जनपद में अधिक हो गई है लेकिन मतदाता सूची में इनकी संख्या पुरुषों से काफी कम है। जनपद में जहां कुल मतदाताओं की संख्या 3578080 ै। जिसमें पुरुष मतदाता 1921399 और महिला मतदाता 1656623 हैं। जो पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा 264776 कम है। जिसका परिणाम है कि जनपद का ईपिक रेसियो भी कम है। जिसे बढ़ाने का निर्देश बार-बार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed