फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The police are still alive, drive the car again...

Azamgarh News: पुलिस वाले अभी जिंदा हैं फिर से गाड़ी चढ़ाओ...

Sun, 20 Oct 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
The police are still alive, drive the car again...
अहरौला। एसपी ग्रामीण चिराग जैन बीते शुक्रवार देर शाम अहरौला थाने पर पहुंचे और घायल आरक्षियों से घटना की जानकारी ली। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ में पशु तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। मामले में पुलिस ने कांस्टेबल सौरभ राय की तहरीर पर दो नामजद सहित आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल पुलिस ने बताया कि पुलिस वालों को पिकअप से रौंदने के बाद पशु तस्कर चिल्ला रहे थे पुलिस वाले अभी जिंदा हैं। फिर से कुचलो, गाड़ी पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने में गड्ढे में फंस गई तो तस्करों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायर शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस वालों की जान तो बच गई लेकिन घटना में चार आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरबी बाइक संख्या 5015 का एक हमराही होमगार्ड रामप्रवेश प्रजापति की हालत गंभीर देख अहरौला सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना में चार आरक्षी घायल हुए घायलों में आरक्षी सौरभ राय, परीक्षित दुबे, पीआरबी 5015 के पंकज यादव, हमराही होमगार्ड रामप्रवेश प्रजापति घायल हुए। घायल आरक्षी सौरभ राय व अन्य घायलों के द्वारा अहरौला थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में पिकअप चला रहे इरशाद, नफीस थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ के निवासी हैं। इसके अलावा आठ अज्ञात पर शुक्रवार की देर रात थाने पर पहुंचे एसपी ग्रामीण चिराग जैन के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कर्मियों के कुचलने के मामले में शनिवार को पुलिस व एसओजी के निशाने पर क्षेत्र व आसपास के पशु तस्कर रहे। लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं सोफीगढ़ गांव के बगल में स्थित बहराकोठी गांव निवासी एक जन सेवा केंद्र संचालक को भी एसओजी टीम पूछताछ के लिए ले आई है। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed