फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The perfection of life to learn the 'reflection'

जीवन की पूर्णता की सीख दे गया ‘प्रतिबिंब’

Wed, 24 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 24 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
The perfection of life to learn the 'reflection'
सूत्रधार संस्थान की ओर से आयोजित आरंगम-2014 की मंगलवार की शाम प्रतिबिंब नाटक केेे नाम रही।
विज्ञापन


इसमें कलाकारों ने संपूर्णता के साथ जीवन की पूर्णता को पाने की सीख दी। दिल्ली से आए कलाकारों ने पुरुलिया छाऊ नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

नाटक में यह दिखाया गया कि एक लड़का है जिसका दर्पण में प्रतिबिंब गायब है। इससे उसके मन में यह सवाल उठता है कि प्र्रतिबिंब क्या है? वह सोचता है कि उसका अपना शरीर जिससे दूसरे उसे पहचान पाते हैं, जीवन की आपाधापी में खो चुकी है।
विज्ञापन


लड़के के व्यक्तिगत दायरे के कुछ लोग उसकी अपनी मालकिन, आफिस में काम करने वाली लड़की, रटे रटाए सिद्धांतों के बल पर समाज के परिवर्तन की चाह रखने वाला तथाकथित एक लीडर अपने दृष्टिकोण और दर्पण को सामने लातेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक के नायक की आत्महत्या एक प्रश्न चिह्न छोड़ती है कि क्या पलायन और संवेदनहीनता समाधान या जीवन की क्रूरता से आत्म संघर्ष करते हुए सरलता और संपूर्णता के साथ स्वयं को प्राप्त करना जीवन की पूर्णता है।

नाटक में सोमेंद्र चौहान, कविता ओझा, आरव आर्यवंशी और निशा वर्मा ने अभिनय किया। मंगलवार शाम कार्यक्रम की शुरुआत बाल कलाकारों द्वारा बाल श्रम पर आधारित कार्यक्र्रम से हुई।

इसके बाद तपस्या ग्रुप द्वारा शास्त्रीय नृत्य, अमित ओझा द्वारा शास्त्रीय संगीत व अंकित सिंह ‘सनी‘ द्वारा लोकगीत के साथ लोकनृत्य आदि की प्रस्तुति हुई।

कार्यकरम की अगली कड़ी में संगीत नाटक एकेडमी नई दिल्ली के सहयोग से राजेश साई, दिल्ली द्वारा ‘‘पुरोलिया छाऊ’’ नृत्य की प्रस्तुति हुई।

इसके कलाकार अंकित पहाड़िया, अमित हलदार, सुंदर कुमार, गोविंद होडियार ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम प्रभारी और व्यवस्थापक डा. अलका सिंह ने कलाकारों को प्रमाण प्रत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


इस मौक पर डा. कन्हैया सिंह, डा. कुबेरनाथ मिश्र, डा. अशेाक श्रीवास्तव, दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, पं. अमरनाथ तिवारी, रामप्रकाश शुक्ल, डा. शशिभूषण, जगदीश प्रसाद बरनवाल, डा. द्विजराम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक ममता पंडित और डा. स्वाती ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed