{"_id":"58bb0b554f1c1b462f8314e6","slug":"the-people-cast-their-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह से पहुंचे लोकतंत्र का पर्व मनाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह से पहुंचे लोकतंत्र का पर्व मनाने
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जोश मताधिकार का ः डीएवी पीजी काॅलेज में शनिवार को मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही को दिखातीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में झड़प की घटनाओं के साथ विधानसभा 2017 के लिए मतदान सकुशल संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नहीं दिखी। कुछ बूथों पर इक्के दुक्के तो कुछ पर 10 पांच की संख्या में मतदाता दिखाई देते रहे। 10 बजे के बाद पुरुष महिला मतदाताओं का झुंड पहुंचने लगा और बूथों पर उनकी लंबी कतार लगी रही। जिले में 56.02 फीसदी मतदान हुआ।
सकुशल और बेखौफ मतदान के लिए मतदान केंद्रों और बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही लोग उत्साह से मतदान करने जा रहे थे। बूथ के अंदर सिर्फ मतदाताओं को जाने दिया जा रहा था। अनधिकृत रूप से किसी को परिसर में नहीं रुकने दिया गया। मतदान केंद्र की छतों पर सशस्त्र जवान तैनात थे।
सुबह सात मतदान शुरू होने के बाद मतदान में सुस्ती नजर आई और नतीजा यह रहा कि सुबह सात से नौ बजे के बीच कहीं नौ, दस, 11 तो कहीं 12 फीसदी ही मतदान हुआ था। नौ बजे के बाद मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे और नौ से 11 के बीच कहीं 18 तो कहीं 21 फीसदी मतदान हुआ। समय बीतने के साथ झुंड में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मुबारकपुर, फूलपुर पवई, दीदारगंज, अंबारी क्षेत्र में मुस्लिम महिला मतदाताओं को मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। निजामाबाद क्षेत्र के बूथों पर कहीं-कहीं पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक नजर आई।