फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The orders of Energy Minister and Chief Engineer have no effect on JE.

Azamgarh News: उर्जा मंत्री और मुख्य अभियंता के आदेश का जेई पर असर नहीं

Sun, 28 Jul 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The orders of Energy Minister and Chief Engineer have no effect on JE.
आजमगढ़। जिले में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों का उनके मातहतों पर कोई असर नहीं है। यही नहीं उर्जा मंत्री के आदेश केे बाद भी मेंहनगर के दामा गांव में जेई ने पोल को दूसरी जगह अभी तक शिफ्ट नहीं कराया। ऊपर से शिकायतकर्ता को पोल, केबल हटाने के लिए 35 हजार का इस्टीमेट थमा दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर क्षेत्र के दामा गांव निवासी किसान विनोद सिंह के खेत के ऊपर से निजी कंपनी के टॉवर के लिए एलटी लाइन खींची गई है। लेकिन इस लाइन पर किसी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं है। खेत में मकान बनाने को लेकर बीते फरवरी माह में विनोद ने एसडीओ मेंहनगर के यहां एक पोल हटाने लिए पत्रक दिया। जेई ने एक पोल हटाने के लिए 35 हजार का इस्टीमेट बना दिया। जब किसान इतनी बड़ी रकम नहीं जमा कर पाया तो उसे विभागीय मंत्री या किसी बड़े अधिकारी से पत्र लिखवाकर लाने को कहा गया। इसके बाद उसने उर्जा राज्य मंत्री से मिलकर मामले की शिकायत की। उर्जा मंत्री के सचिव ने बीते जून माह में पोल हटाने के लिए मुख्य अभियंता वितरण को पत्र लिखा। इसका पालन कराने के लिए जेई और एसडीओ मेंहनगर को निर्देशित किया गया लेकिन आज तक पोल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

00
पहले नई लाइन शिफ्ट की जाती है। इसके बाद पुरानी लाइन को हटाया जाता है। शिफ्टिंग का खर्च आवेदक को देना पड़ता है। इस्टीमेट बनाकर समिति को भेजा गया है। इसके बाद वहां से जो भी इस्टीमेट निर्धारित होगा उसको जमा करने के बाद ही लाइन शिफ्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार, एक्सईएन, लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed